फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 1198 विद्यार्थियों ने दी दसवीं की गणित विषय की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के प्रधानाचार्य और जिला समन्वयक विश्वास शर्मा ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड की कक्षा दसवीं की गणित विषय की परीक्षा जिले भर के सभी केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले भर से 1,201 में से 1,198 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में 211 में से 210, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल जाहू में 98, टीआर डीएवी कांगू में 207, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में 81, सेवन स्टॉर पब्लिक स्कूल बणी में 174, डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में 431 बच्चों में से 429 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।यह परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। इन विद्यार्थियों की परीक्षा सुबह 10:30 से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे समाप्त हुई। सीबीएसई परीक्षाओं के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जिले में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। स्कूल से पेपर देने के बाद निकले विद्यार्थियों के चेहरे खिले-खिले नजर आए।
ज्यादातर विद्यार्थियों ने पेपर को आसान करार दिया। उन्होंने कहा कि पाठयक्रम के सभी विषय अच्छे तरीके से कवर किए गए थे। प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने बच्चों से बातचीत करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें