बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ बाबा बालकनाथ दियोटसिद्ध में सोमवार को हजारों श्रद्धालु नतमस्तक हुए। बाबा के मंदिर में भक्तों ने 22 लाख 7 हजार 929 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया। 14 लाख 19 हजार 383 रुपये का नकद चढ़ावा और 7 लाख 88 हजार 546 रुपये दान के रूप में प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त 325 ग्राम चांदी, यूएसए डॉलर 208, इंग्लैंड पाउंड 55, कनाडा डालर 255, यूरो 10 और यूएई करेंसी 85, आस्ट्रेलिया डालर 50, न्यूजीलैंड डालर 20 का चढ़ावा चढ़ाया। मंदिर अधिकारी दियोटसिद्ध ओपी लखनपाल ने कहा कि श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।