फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बास के फाइनल में सुरभि, लोगों में जीत की बंधी आस

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बहुचर्चित शो बिग बॉस-12 की प्रतिभागी सुरभि राणा बीते सप्ताह बिग बॉस के फाइनल में अपने बलबूते पर पहुंची है। बीते सप्ताह दिए गए टास्क में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सुरभि ने पहली फाइनलिस्ट होने का खिताब लिया। वाइल्ड कार्ड एंट्री से बिग बॉस के घर में प्रवेश करने वाली सुरभि राणा के फाइनल में पहुंचने से परिजनों, क्षेत्रवासियों और प्रशंसकों को उसकी जीत की आस बंधी है। सुरभि राणा जिला हमीरपुर के पटलांदर गांव से संबंध रखती है। परिवार सदस्य सुरभि की जीत के लिए मन्नत मांग रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि सोमवार से सीजन का अंतिम हफ्ता शुरू हो रहा है, लेकिन अंतिम हफ्ते अपनी मेहनत से पहुंची सुरभि राणा की जीत की दुआ क्षेत्र का हर व्यक्ति मांग रहा है। सुरभि बिग बॉस के घर में पांचवीं बार कैप्टन भी बनी है। जो अपने आप में इतिहास है। सुरभि की माता राजेश्वरी राणा ने प्रदेश के लोगों सहित सुरभि के प्रशंसकों से सुरभि को स्पोर्ट करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि प्रशंसक और लोग सोशल मीडिया पर सुरभि को स्पोर्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें