फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों और डाक विभाग की हड़ताल से कारोबार ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में संघ और यूनियन की हड़तालों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी संघ की हड़ताल खत्म नहीं हुई है और अब ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर कंफेडरेशन की हड़ताल शुरू हो गई है। शुक्रवार को जिला भर में विभिन्न बैंक शाखाओं के बंद रहने के चलते कोई वित्तीय लेन-देन नहीं हो पाया। उपभोक्ताओं को निराश होकर अपने घर लौटना पड़ा। उपभोक्ताओं को रुपये जमा करवाने और बैंक ड्राफ्ट बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब 24 दिसंबर को बैंक खुल पाएंगे। इससे पहले बैंकों में कोई लेन-देन नहीं हो पाएगा। इससे उपभोक्ताओं को और भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण आगे भी बैंकिंग सेवा प्रभावित होगी। एटीएम में भी कैश की कमी हो सकती है। यूको बैंक अधिकारी संघ के सलाहकार कमेटी के वाइस चेयरमैन रविंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि हड़ताल का आह्वान ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर कंफेडरेशन ने किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सबसे अधिक परेशान बैंक कर्मचारी है। क्योंकि उनका वेतन बाकी कर्मचारियों के मुकाबले काफी कम कर दिया गया है। बैंक में आने का समय है, लेकिन जाने का नहीं है। वहीं बढ़े हुए वेतन को भी नहीं दिया जा रहा है। इसलिए बैंकों की यूनियनों ने शुक्रवार को हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि जब सरकार बैंकों के माध्यम से ही सारी स्कीमें लागू करवा रही है तो बैंक वालों के वेतन बढ़ाने पर सहानुभूति पूर्वक विचार होना चाहिए और एक सम्मानजनक वेतन वृद्धि उन्हें मिलनी चाहिए। इसके वो हकदार हैं। वहीं दूसरी तरफ अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी संघ की मांगों को लेकर चौथे दिन भी मुख्य डाकघर हमीरपुर के बाहर हड़ताल जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें