फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सैनानी दुनी चंद का 98 वर्ष की उम्र में निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के स्वतंत्रता सेनानी दुनी चंद का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। शनिवार को उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करवाया गया। इस दौरान सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा, प्रशासन की ओर से उपमंडल अधिकारी शिव देव सिंह, तहसीलदार सुजानपुर अशोक पठानिया, जिला पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा, थाना प्रभारी सुजानपुर श्यामलाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत पटलांदर के दुनी चंद का शुक्रवार रात्रि करीब नौ बजे निधन हो गया। वह कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उपमंडल अधिकारी शिव देव सिंह ने कहा कि वर्ष 1920 में स्वतंत्रता सेनानी दुनीचंद का जन्म हुआ और उसके बाद उन्हें आर्मी में भर्ती होने का मौका मिला। देश की सेवा करने के बाद नायब सूबेदार के पद पर सेवानिवृत्ति मिली। जिसके बाद वह घर पर ही थे। उनके पारिवारिक सदस्यों में उनकी पत्नी अमरो देवी 90 साल, उनके दो बेटे ज्योति प्रकाश एवं राकेश और तीन बेटियां कमला देवी, सरला देवी एवं अनीता देवी घर पर ही मौजूद थे। उनके बड़े बेटे ज्योति प्रकाश ने उन्हें मुखाग्नि देते हुए अंतिम रस्मों को करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें