फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वोत्तम आचार व्यवहार बनाए रखने वाले महानतम नेता थे अटल : धूमल

विज्ञापन
विज्ञापन
टौणीदेवी (हमीरपुर)। भाजपा मंडल सुजानपुर ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने कहा कि यह तय करना बहुत मुश्किल है कि अटल कवि थे, राजनेता थे, पत्रकार थे या फिर विचारक थे। अनेकों गुण अटल बिहारी वाजपेयी में थे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए काव्यांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अटल सर्वोत्तम आचार व्यवहार बनाए रखने वाले महानतम नेता इस देश में हुए हैं। उनके जैसा न कोई हुआ है न आगे होगा। धूमल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के साथ जुड़ी उनकी स्मृतियों को वह आजीवन नहीं भुला पाएंगे। प्रदेश के लिए जब भी उनसे कुछ मांगा तो उन्होंने मना नहीं किया।
इस मौके पर जिला के कवियों ने वाजपेयी द्वारा लिखी गई कविताओं को सुनाया। पूर्व सीएम ने कार्यक्रम में आए हुए विभिन्न कवियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सुजानपुर मंडल के अध्यक्ष कैप्टन रंजीत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा, महामंत्री पवन शर्मा, विजय बहल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभयवीर लवली, युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक मनु, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष जग्गन कटोच सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें