फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रॉसकंट्री दौड़ में शिवम, शुभम और अमन अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रॉस कंट्री दौड़ में शिवम, शुभम और अमन अव्वल
विज्ञापन

जिलाभर के शिक्षण संस्थानों में मनाया गया खेल दिवस
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान सिंह को किया गया याद
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। जिलाभर के शिक्षण संस्थानों में बुधवार को खेल दिवस मनाया गया। इस मौके पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान सिंह को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। राजकीय उच्च पाठशाला पलवीं में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्याध्यापक सुरेंद्र पाल शर्मा ने बच्चों को खेल दिवस के महत्व के बारे में बताया। दिव्य आदर्श विद्या पब्लिक स्कूल भोटा में बुधवार को राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बजरोल में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें बैडमिंटन में रिधा, ऊंची कूद में कल्पना, 100 और 400 मीटर दौड़ में मनदीप राणा प्रथम रहे।
विज्ञापन

ऐम पब्लिक स्कूल हमीरपुर में खेल दिवस का आयोजन प्रधानाचार्य राजेश कौशल और शारीरिक शिक्षक पमिल कुमार की देखरेख में किया गया। इस मौके पर स्कूल के छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता में स्कूल के ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों ने बारहवीं कक्षा को हराया। ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल में खेल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ने छात्रों को खेलों के लाभों के बारे में अवगत करवाया। साईं विजन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल भरेड़ी में भी खेल दिवस मनाया गया। क्रॉस कंट्री दौड़ के ऐलीमेंटरी विंग लड़कों में शिवम, शुभम, अमन और लड़कियों में चाहत, अंशिका, पलक प्रथम स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य सुनीता देवी ने छात्रों को खेलों के महत्व के बारे बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें