फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपन परमार ने शुक्रवार देर शाम डा. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में कक्षाएं आरंभ होने से पहले सुविधाओं एवं प्रबंधों का जायजा लिया। मेडिकल कॉलेज में पहली अगस्त से कक्षाएं शुरू होंगी। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. अनिल चौहान, उपायुक्त डा. रिचा वर्मा और विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि दो सप्ताह के भीतर सभी कमियों को पूरा किया जाए और इसकी रिपोर्ट दी जाए ताकि, कक्षाएं बेहतर तरीके से चल सकें। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज में स्टाफ की कमी को भी पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही अतिरिक्त सफाई कर्मियों, वार्ड ब्वॉय, सुरक्षा स्टाफ मुहैया करवाने के लिए भी उपयुक्त कदम उठाए जाएंगे। डॉ. राधाकृष्णन अस्पताल को पहले चरण में तीन सौ और दूसरे चरण में पांच सौ बिस्तर का अस्पताल बनाया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि मेडिकल कालेज बेहतर तरीके से कार्य आरंभ कर सके, इसके लिए कारगर कदम उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें