दंगड़ी में दी फ्री वाईफाई की सुविधा
रंगस (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत दंगड़ी के लोग अब फ्री में वाईफाई का प्रयोग कर सकेंगे। बीएसएनएल ने पंचायत में चार वाईफाई के टावर लगाए हैं। लोगों को फ्री में वाईफाई की सुविधा मिलेगी। पंचायत प्रधान नसीब सिंह का कहना है कि लोगों ने कई बार पंचायत में फ्री वाईफाई की सुविधा देने की मांग की थी। अब पंचायत ने बीएसएनएल के सहयोग से इस मांग को पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास में और महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। पंचायत के लोगों मंगल सिंह, मनजीत पराशर, संजय कुमार, विनोद, जोगिंद्र, अजीत, रेशमा, कांता आदि लोगों ने फ्री वाईफाई सुविधा देने के लिए पंचायत और बीएसएनएल का धन्यवाद किया है।