फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद अनुराग ठाकुर ने नवाजे कॉलेज के मेधावी छात्र

विज्ञापन
नादौन कॉलेज का वार्षिक समारोह की धूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बड़ा/नादौन(हमीरपुर)।
राजकीय महाविद्यालय नादौन का वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके सांसद अनुराग ठाकुर ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। सीएससीए प्रधान शिवाली ठाकुर ने महाविद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य डॉ. सतिंद्र कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर मुख्यअतिथि ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को देशभर में शिक्षा का हब बनाया जाएगा।
विज्ञापन


अनुराग ने महाविद्यालय की चारदीवारी का प्राक्कलन तैयार करने के दिशा-निर्देश दिए। महाविद्यालय के भवन की मरम्मत के लिए भी उचित कदम उठाने के लिए कहा गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने भी विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ-साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह में कॉलेज के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मुख्यातिथि ने वर्षभर की गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों पंकज जंगा, तनिष्का राणा, नवीन ठाकुर, राहुल, हरेंद्र पाल, नरेश कुमार, सागर, अमित कुमार, निवेदिता, अतुल सिंह, किरण, रोहित, नेहा, मोहन, मनजीत, प्रिंस, राकेश, पूजा, शिवानी, अंशुल, मीनाक्षी, मनीषा, चिन्मय डोगरा, रमन कुमार, स्मृति, शिवाली, निधि, कविता, मनीषा कुमारी, शीतल देवी, सोनू, दीक्षा कुमारी, स्वाति, प्रियंका, अदिति, मनीषा, अंजना, वनिता, शीतल, अंकिता, अभिषेक, वैष्णवी, प्रिया, शुभम, ज्योति, बलवीर, सहित अन्स छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कॉलेज स्टाफ सदस्यों सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें