झटवाड़ में आयोजित छिंज में विजेता पहलवान अंकुश को सम्मानित करते पंचायत उपप्रधान।
- फोटो : अमर उजाला
ताल (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत लंबलू के झटवाड़ गांव में छिंज का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत उपप्रधान सुमित शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान छोटी माली का फाइनल मुकाबला अंकुश चमनेड़ और रोहित हमीरपुर के बीच में हुआ। इसमें अंकुश ने रोहित को हराकर सुनहरी गुर्ज और 2100 रुपये की राशि प्राप्त की। जबकि, उपविजेता रोहित को 1500 रुपये देकर सम्मानित किया गया। बड़ी माली का फाइनल मुकाबला करण आलमगढ़ और आकाश अमृतसर के बीच हुआ। इसमें करण ने आकाश को हराया। उपप्रधान सुमित शर्मा ने विजेता और उपविजेता पहलवानों को इनाम राशि, गुर्ज और गागार भेंट कर सम्मानित किया।
कंगरू में छिंज मेला आज
ताल (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बा के साथ लगते कंगरू गांव में दंगल का आयोजन चार मार्च को किया जएगा। आयोजक कमेटी सदस्य चमेल सिंह ने बताया कि इस मेले में बड़ी और छोटी दो मालियों के लिए कुश्तियों का आयोजन होगा। बड़ी माली के विजेता पहलवान को 7100 रुपये और एक सुनहरी गुर्ज, जबकि उपविजेता पहलवान को 6100 रुपये और गागर दी जाएगी। छोटी माली के विजेता पहलवान को 2100 रुपये और सुनहरी गुर्ज और उपविजेता पहलवान को 1600 रुपये और गागर देकर सम्मानित किया जाएगा।