फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलाड़ी में तीन कमरों की पशुशाला राख

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत ग्राम पंचायत जलाड़ी के झिकली रियोड़ी गांव में तीन कमरों की पशुशाला जल कर राख हो गई। पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर घटनास्थल का जायजा लिया। जब मालिकों को घटना के बारे में पता चला, तब तक इसमें रखा सामान भी पूरी तरह जल कर राख हो गया। पशुशाला के मालिक देश राज ने कहा कि रविवार शाम हुई इस घटना के समय घर के सभी लोग गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में गए थे। उन्होंने कहा कि पशुशाला घर से कुछ दूरी पर बनाई है और यहां से गांव के घर भी काफी दूरी पर हैं। देशराज ने कहा कि पशुशाला के निकट बने एक घर के लोग भी विवाह में थे। जिस कारण पशुशाला में लगी आग को किसी ने नहीं देखा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब लोग शादी से वापस लौटकर घर पहुंचे तो उन्होंने पशुशाला में आग लगी देखी और उन्हें इस बारे में सूचना दी। ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। आग से पशुशाला के तीन कमरों में रखी इमारती लकड़ी, घास, 12 क्विंटल तूड़ी सहित अन्य सामान राख हो गया। पशुशाला के मालिक ने इसे जानबूझकर लगाई गई आग बताया है। इस संबंध में थाना प्रभारी सतीश शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि रविवार शाम सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौका पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें