फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर का रविवार शाम को स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने औचक निरीक्षण किया। मंत्री ने अस्पताल में पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल चौहान और सीएमओ को भी बुलाया। निरीक्षण के दौरान केवल प्रधानाचार्य चौहान और एसएमओ डा. रमेश चौहान पहुंचे। अस्पताल में रविवार के कारण इमरजेंसी में कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं था। गायनी स्पेशलिस्ट ही एमरजेंसी की सेवाएं देख रहा था। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के सभी वार्डों में जाकर मरीजों का कुशलक्षेम पूछा और उनसे स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। कई मरीजों ने अस्पताल के अंदर दवाइयां न मिलने की बात कही। जिस पर मंत्री ने अस्पताल के स्टाफ से जवाब तलब किया। इस दौरान अस्पताल में पाई गई खामियों की रिपोर्ट बनाई गई। मंत्री ने अस्पताल में सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। अस्पताल के शौचालयों के टूटे दरवाजों और गीजर से होने वाली लीकेज के बारे में भी जवाब तलब किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था संभालने वाले ठेकेदार को भी सफाई की रिपोर्ट देने को कहा। निरीक्षण के दौरान उनके साथ भाजपा नेता विजयपाल सोहारू, भाजपा सह प्रभारी नरेंद्र अत्री सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें