बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में ज्येष्ठ रविवार के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंदिर में सुबह से ही लोगों की भीड़ लगना शुरू हो गई। इस अवसर पर मंदिर में पूरा दिन बाबा के जयकारे लगते रहे। मंदिर में भीड़ होने के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई। ज्येष्ठ रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन किए। इस मौके पर बाबा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रही। ज्येष्ठ रविवार के दिन हिमाचल, पंजाब और अन्य राज्यों के लोग बाबा के दर्शन के लिए बाबा बालक नाथ नगरी पहुंचे। दिनभर मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंजता रहा। वहीं श्रद्धालुओं ने मंदिर में आयोजित लंगर में भी प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए प्रशासन ने भी पुख्ता प्रबंध किए। इस मौके पर मंदिर में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। इस संबंध में मंदिर न्यास अधिकारी प्रेम सिंह भाटिया ने कहा कि मंदिर में रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को न्यास प्रशासन द्वारा हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।