फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज में भाजपा को सर्वाधिक 56 फीसदी मत पड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र भोरंज से भाजपा को सर्वाधिक 56 फीसदी मत पड़े। जबकि मुख्यमंत्री प्रत्याशी को हराने वाले कांग्रेस के राजेंद्र राणा को सुजानपुर से 51 फीसदी वोट मिले। भले धूमल के गढ़ माने जाने वाले हमीरपुर जिला में भाजपा को पांच में से दो सीटें मिली हैं, लेकिन जिला में सबसे अधिक मत प्रतिशतता भाजपा के नाम रही है। भोरंज से कांग्रेस के सुरेश कुमार को 42 फीसदी मत मिले।
विज्ञापन

सुजानपुर से भाजपा के प्रेम कुमार धूमल को 1919 मतों से हराने वाले कांग्रेस के राजेंद्र राणा को कुल 25,288 मत मिले हैं जबकि भाजपा के कुमार धूमल को 23,369 मत मिले। इसी तरह नादौन से कांग्रेस के सुखविंद्र सिंह सुक्खू 2349 मतों से जीतकर कुल 30,980 हासिल किए हैं तो यहां भाजपा के विजय अग्निहोत्री को 28,631 मिले। यहां पर सुक्खू को 50 फीसदी और अग्निहोत्री को महज 46 फीसदी वोट पड़े हैं। बड़सर से कांग्रेस के इंद्रदत्त लखनपाल 439 से जीते हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी को 25,679 मत, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 25,240 मिले। लखनपाल को 46 फीसदी और बलेदव को 45 फीसदी मत मिले हैं। हमीरपुर सीट 7211 मतों से जीतने वाले भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र ठाकुर को 54 फीसदी मत, जबकि कांग्रेस के कुलदीप पठानिया को 39 फीसदी वोट पड़े। भोरंज से 6892 मतों से जीती भाजपा की कमलेश कुमारी को 56 फीसदी मत मिले जबकि कांग्रेस के सुरेश को 42 फीसदी मत मिले हैं। कांग्रेस को सबसे कम फीसदी मत हमीरपुर से मिले हैं।

राजेंद्र राणा को सुजानपुर के बूथ नंबर 6 से मिले सर्वाधिक मत
कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा को सुजानपुर के छह नंबर बूथ से सर्वाधिक 631 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के भाजपा के प्रेेम कुमार धूमल को इस बूथ से महज 181 वोट मिले। राजेंद्र राणा की गृह पंचायत पटलांदर में कांग्रेस प्रत्याशी को 514, रंगड़ से 476, चबूतरा से 448, ख्याह में 409 और टिहरा से 499 मत मिले हैं। जबकि धूमल इस विधानसभा क्षेत्र में अपना वोट नहीं डाल पाए, उनका खुद का वोट विस क्षेत्र भोरंज में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें