सुजानपुर(हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के बाशिंदों को अब पेयजल की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। आईपीएच विभाग ने अब नई पाइप लाइन को नगर परिषद क्षेत्र के प्रत्येक घर तक पहुंचा दिया है। इससे पूर्व पाइपलाइन घरों के पीछे तक ही सीमित थी। जिस कारण लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ा था। अब विभाग को निजी भूमि मालिकों ने पाइपलाइन बिछाने की सहमति दे दी है।
नप के वार्ड पांच में आईपीएच विभाग की पाइपलाइन का दर्जनों घरों तक न पहुंचने के कारण लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ता था। अब भूमि मालिकों की सहमति के बाद पाइपलाइन घरों तक बिछा दी गई है। इससे लोगों को पेयजल समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। नप अध्यक्ष रमन भटनागर का कहना है कि भूमि मालिकों ने आईपीएच विभाग को पाइपलाइन डालने की मंजूरी दे दी। जिसके बाद पाइपलाइन को लोगों के घरों तक पहुंचा दिया है। अब पेयजल समस्या से निजात मिलेगी।