फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के लिए पांचों विस क्षेत्रों से पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

विज्ञापन
वीवीपीएटी
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत नौ नवंबर को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार को जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों से पोलिंग पार्टियों को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित सामग्री प्रदान कर संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 93 मतदान केंद्र हैं। जिसके लिए 108 मतदान दलों को निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम हमीरपुर अरिंदम चौधरी ने मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि पोलिंग दलों को अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंचाने के लिए बसों का भी पर्याप्त प्रबंध किया गया है। चुनाव के दौरान चुनाव से संबंधित प्रक्रिया पर हर वक्त कड़ी नजर रखने के लिए 19 माइक्रो प्रेक्षकों की भी तैनाती की गई है। 18 मतदान दलों को आरक्षित रूप में रखा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी सेवाएं ली जा सकें।
विज्ञापन

भोरंज विधानसभा क्षेत्र में आरओ नरेंद्र चौहान ने 99 मतदान दलों को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित सामग्री प्रदान कर संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया। सुजानपुर में रिटर्निंग अधिकारी विजय धीमान ने 103 मतदान पार्टियों के 599 कर्मचारियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के तहत रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बड़सर धनवीर ठाकुर ने 110 मतदान दलों को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित सामग्री देकर संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया। नादौन विधानसभा के अंतर्गत निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अमित मैहरा ने 120 मतदान केंद्रों के लिए 600 मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें