फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर चार लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त एसडीओ ने यमुनानगर स्थित एक कंपनी के प्रबंधकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सेवानिवृत्त एसडीओ रविंद्र खन्ना ने आरोप लगाया कि उसने भोटा में साईं ट्रेडर्स फर्म के नाम से कारोबार शुरू किया है। उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर 2016 को गांव भैरथल, बिलासपुर रोड जगाधरी, तहसील छचरौली यमुनानगर में चल रही एडवांस बोटलिंग एंड पैकेजिंग कंपनी के सीईओ योगेंद्र सिंह, निदेशक उमेश सिंघल और विपणन प्रबंधक कानव नारंग ने उससे संपर्क किया और उसे कंपनी के सामान के वितरण के लिए प्रस्ताव दिया। कंपनी की मांग पर पीड़ित ने 2 लाख रुपये की राशि डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए बतौर सिक्योरिटी केनरा बैंक जगाधरी में फर्म के खाता में जमा करवा दी।
विज्ञापन

उसके बाद तीनों ने उसे दोबारा कहा कि कंपनी शीघ्र ही अन्य नाम के प्रोडक्ट के साथ गांव सतोतर, तहसील अंब जिला ऊना हिमाचल में शुरू हो रही है और उसे हिमाचली होने के नाते लाभदायक होगी। जिसका माल हिमाचल के जिलों में ही ट्रांसपोर्ट होगा। कंपनी प्रबंधकों के कहने पर उसने दोबारा 2 लाख रुपये उनके खाता में जमा करवा दिए। जिसका मुख्यालय 3, गणपति बिल्डिंग, विपरीत मधु होटल यमुनानगर में है। यमुनानगर से एक ट्रक माल का आया जिसके सामान की कीमत करीब 71,359 रुपये थी। माल मानकों पर पूरा नहीं था जो कंपनी को बताया गया। कंपनी ने इस माल को नहीं बेचने के लिए कहा। माल उसके गोदाम में पड़ा रहा, बाद में सामान एक्सपायरी डेट खत्म होने से खराब हो गया। कुछ समय बाद कंपनी के विपणन प्रबंधक कानव नारंग आए और उन्होंने माल को नष्ट करवा दिया। आज तक उन्होंने न तो माल बदल कर दिया और न ही पैसे वापस किए जो उसने जमा करवाए थे। जब रविंद्र खन्ना कंपनी निदेशक उमेश सिंघल से मिले तो उन्होंने उसे 4,11,000 रुपये का चेक दे दिया और कहा कि अब वे माल सप्लाई नहीं कर पाएंगे। शिकायतकर्ता ने विजया बैंक जगाधरी का चेक दो बार पेमेंट के लिए बैंक में लगाया लेकिन उसके खाते में कोई पैसा नहीं आया। जिस पर रिटायर्ड एसडीओ ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। उधर, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि शिकायत मिली है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शीघ्र उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें