फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकर्स ने भ्रष्टाचार को खत्म करने की शपथ ली

विज्ञापन
pic
विज्ञापन
हमीरपुर। पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय हमीरपुर द्वारा जनमानस को जागरूक करने के लिए 30 अक्तूबर से 4 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसमें विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और मंडल कार्यालय व इसके अधीन आने वाली शाखाओं में प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। पंजाब नैशनल बैंक द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के इस वर्ष का विषय है ‘मेरा लक्ष्य-भ्रष्टाचार मुक्त भारत’। जागरूकता सप्ताह के आरंभ में सोमवार को मंडल कार्यालय तथा मंडल की शाखाओं के कर्मचारियों द्वारा पदयात्रा की गई। तत्पश्चात सभी स्टाफ सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर मंडल प्रमुख पंजाब नैशनल बैंक सुबोध काला, मुख्य प्रबंधक आईएन धर, मुख्य प्रबंधक एके मिश्रा, मुख्य जिला अग्रणी प्रबंधक जीएस भट्टी सहित मंडल कार्यालय तथा अधीनस्थ शाखाओं के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मंडल प्रमुख सुबोध काला ने दिन-प्रतिदिन के कार्यों में बैंकों के योगदान को और ज्यादा बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें