फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलिया रोग को लेकर विभाग को एडवाईजरी जारी करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जलजनित रोगों से बचने और एहतियात उपायों को लेकर समीक्षा बैठक शनिवार को उपायुक्त डॉ. रिचा वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें आईपीएच, स्वास्थ्य, शिक्षा, नगर परिषद और अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि बड़सर उपमंडल के तहत सभी पीलिया प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से चार टीमों का गठन किया गया है। जो वहां पर लोगों को पीलिया रोग से बचने के उपायों के बारे में नियमित रूप से जागरूक कर रही हैं। इसके अतिरिक्त एक रेपिड रिस्पांस टीम बड़सर हेडक्वार्टर पर रखी गई है और प्रत्येक पीएचसी पर भी एमओ के अधीन एक-एक रेपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है जो पीलिया रोग से पीड़ित रोगियों का उपचार कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जिला में पीलिया रोग से पीड़ित लोगों का स्वास्थ्य संस्थानों में प्राथमिकता के आधार पर उपचार करवाना सुनिश्चित करें। प्रतिदिन उपायुक्त को इसकी रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करें। पीलिया रोग को लेकर विभिन्न संचार माध्यमों से एडवाइजरी जारी करने के भी निर्देश दिए ताकि, अधिक से अधिक लोग इस रोग के बारे में जागरूक हो सकें। उन्होंने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जिले के सभी स्कूलों में पेयजल की टंकियों, पेयजल भडांरण टैंकों और हैंडपंपों के सैंपल लेकर उन्हें प्रतिदिन रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करें। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सुलोचना देवी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी, उपनिदेेशक उच्च शिक्षा जसवंत सिंह, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें