फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना ने भोरंज को 41-31 से पराजित कर जीती इंटर ब्लॉक कबड्डी स्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। इंदिरा इंडोर स्टेडियम ऊना में खेल महाकुंभ के तहत इंटर ब्लॉक कबड्डी टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन हुआ। हमीरपुर संभाग के संयोजक प्रेम ठाकुर ने कहा कि फाइनल मुकाबले में ऊना ने भोरंज को 41-31 से हराकर इस मैच को जीतकर चैंपियनशिप के खिताब पर कब्जा किया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में ऊना के विशाल को स्टार ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रो कबड्डी के खिलाड़ी विशाल भारद्वाज और विनीत कुमार ने ऊना की टीम की तरफ से खेलते हुए अन्य टीमों के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का काम किया है। इस टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर हरोली और चौथे स्थान पर नादौन की टीम रही। प्रेम ठाकुर ने बताया कि फुटबाल प्रतियोगिता का जल्द ही हरोली ब्लॉक में आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर जिला खेल संयोजक सुमित शर्मा, मदन पुरी, ब्लॉक ऊना के संयोजक अमृत भारद्वाज, बंगाणा के मदन राणा, रमन द्विवेदी, सत्यदेव, सतरूप परिहार, स्वराज, मोहित बेदी, विक्रम ठाकुर, शशिकांत, पंकज, अभिषेक अभय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें