हमीरपुर। जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर दस में स्थित हमीरपुर पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई गईं। जिसमें माध्यमिक श्रेणी के लड़कों के वर्ग में 100 मीटर रेस में सुजल पुरी, 200 मीटर रेस में सौरव, थ्री लेग रेस में आकाश और अर्पित, टेबल टेनिस में आदित्य, बैडमिंटन में सानिध्य तथा कबड्डी में टैगोर सदन प्रथम स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग में 100 मीटर रेस में आस्था, 200 मीटर रेस में दीपांकी, थ्री लेग रेस में आस्था और पूर्णिमा, टेबल टेनिस में वंशिका, बैडमिंटन में थिया प्रथम स्थान पर रहे।
वरिष्ठ माध्यमिक श्रेणी के लड़कों के वर्ग में 100 मीटर रेस में अभिनव, 200 मीटर में अभिषेक, शॉर्ट पुट में आर्यन, लंबीकूद में अभिनव पटियाल, टेबल टेनिस में मानिक, बैडमिंटन में शिवम और खो-खो में अशोका और कबड्डी में रमन सदन प्रथम स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग में 100 मीटर रेस में सोनाली, 200 मीटर में कृतिका, शॉट पुट में अनाहिता, लंबी कूद में कृतिका, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में अदविता प्रथम स्थान पर रही। खो खो में टैगोर सदन और कबड्डी में अशोका सदन प्रथम स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य घनश्याम कश्यप ने प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिए।