फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी थमे रहे निजी बसों के पहिये, मुश्किल में रहे मुसाफिर

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर। निजी बस संचालकों की हड़ताल लगातार दूसरे दिन भी जारी रहने के कारण जिलेभर के लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हड़ताल के दूसरे दिन जिले में 370 प्राइवेट बसों के पहिये थमे रहे। इस कारण निगम की बसों में यात्रियों की भरमार रही। कई बसें फुल होने के कारण बस ठहरावों पर नहीं रुकीं। इससे अपने गंतव्य जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए निगम प्रबंधन ने 80 रूटों पर अतिरिक्त बसें भेजीं। इनमें से 62 बसें हमीरपुर बस स्टैंड से विभिन्न रूटों पर भेजी गईं। जबकि 18 बसें नादौन, बड़सर, सुजानपुर, भोरंज और जाहू के बस अड्डों से विभिन्न रूटों पर भेजी गईं।
विज्ञापन

रूटों पर निजी बसें न चलने के कारण जिले के लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। निगम की बसों में भीड़ के चलते लोग मुश्किल में रहे। बस अड्डा हमीरपुर पर भी सवारियों की भरमार रही। बस स्टैंड पर बस के आते ही लोग उसकी तरफ दौड़ते हुए नजर आए। वहीं निजी बसों के न चलने और सरकारी बसों के ठहरावों पर न रुकने के कारण कॉलेज जाने वाले छात्रों और कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, पहले दिन निजी बसों के न चलने और सरकारी बसों के अतिरिक्त रूट भेजने के कारण हमीरपुर डिपो को पांच लाख रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है। बस अड्डा प्रभारी हमीरपुर बलवीर सिंह ने कहा कि मंगलवार को निगम की 80 रूटों पर अतिरिक्त बसें भेजी गईं। पहले दिन पांच लाख रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है। अगर बुधवार को हड़ताल जारी रहती है तो निगम प्रबंधन ने अतिरिक्त बसें भेजने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें