फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु-शिष्य परंपरा से ही समाज होगा विकसित : धूमल

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कोट में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा को सुदृढ़ रखने से ही देश और समाज विकसित हो सकता है। गुरु और शिष्य नि:स्वार्थ भाव के परिचायक भी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि गुरु ही जीवन का आधार है। गुरुजनों के सही मार्गदर्शन के चलते ही वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पूर्व राष्ट्रीय अवार्डी मीनाक्षी राणा, केहर सिंह और पदमनभ शर्मा, जबकि बीस पूर्व राज्य अवार्डी और पचास विभिन्न स्कूलों में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे शिक्षकों को सम्मानित किया। इसके अलावा आंगनबाड़ी वर्कर्स को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला परिषद के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, एपीएमसी के चेयरमैन अजय कुमार, भाजपा के प्रदेश सचिव विजय पाल सोहारू, जिला परिषद सदस्य बिहारी लाल, सुजानपुर के मंडलाध्यक्ष कैप्टन रणजीत सिंह, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अभयवीर लवली, महामंत्री अजय रिंटू, मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें