फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएंडवी से डीएलईडी की बजाय करवाई जाए बीएड

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक प्रधान सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में वीरवार को हुई। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों पर चर्चा की। संघ ने प्रदेश सरकार और विभाग से मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई है। मांगों में कक्षा छठी से आठवीं तक छात्रों के लिए एसए-1 और एसए-2 के प्रश्न पत्र सभी विषयों में 100-100 अंक के होने चाहिए। ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में जनवरी माह में अवकाश न दिए जाएं। सीएंडवी शिक्षकों को 15 साल के कार्यकाल के बाद विशेष वेतन वृद्धि दी जाए। सीएंडवी अध्यापकों को हिंदी टीजीटी और संस्कृत टीजीटी का नाम दिया जाए।
विज्ञापन

अनुबंध पर लगे सभी अध्यापकों को तुरंत नियमित किया जाए। पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए। सीएंडवी के लिए डीएलईडी कोर्स को समाप्त कर इसके स्थान पर बीएड करवाई जाए। स्थानांतरण नीति में बदलाव कर इसे 15 फीसदी और समयावधि कम से कम पांच वर्ष की जाए। सीएंडवी के 200 प्रस्तावित पदों को शीघ्र भरा जाए। डीएलईडी कर रहे अध्यापकों को विभागीय अवकाश प्रदान किए जाएं और सीएंडवी से संबंधित क्राफ्ट टीचर को भी निर्धारित ग्रेड पे दी जाए। इस मौके पर संघ के महासचिव देवराज पटियाल, अश्वनी भारद्वाज, राजेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। संघ ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का सीएंडवी वर्ग से संबंधित माध्यमिक स्कूलों में युक्तिकरण की प्रक्रिया को समाप्त करने का आश्वासन देने के लिए आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें