फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़सर कॉलेज में राजनीति शास्त्र पढ़ाने को नहीं कोई प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय बड़सर में राजनीति शास्त्र का प्रवक्ता नहीं है। पिछले माह तबादले के कारण राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता का पद रिक्त हो गया, लेकिन इसके स्थान पर किसी दूसरे प्रवक्ता ने ज्वाइन नहीं किया है। कॉलेज में एक साल से अंग्रेजी व कॉमर्स प्रवक्ता का एक-एक पद भी रिक्त चल रहा है। जबकि नॉन टीचिंग स्टाफ की भी कर्मचारियों की कमी बनी हुई है। कॉलेज छात्र छात्राओं ने प्रवक्ताओं और नॉन टीचिंग स्टाफ के रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय में अंग्रेजी प्रवक्ता के दो पद स्वीकृत हैं, लेकिन एक साल से कॉलेज में मात्र एक ही प्रवक्ता है। इसके साथ ही कॉमर्स प्रवक्ता के दो पद हैं। जबकि एक कॉमर्स प्रवक्ता का पद रिक्त चल रहा है। पिछले माह राजनीति शास्त्र प्रवक्ता के तबादले से पद भी खाली हो गया। कॉलेज में नॉन टीचिंग के स्वीकृत 28 पदों में से 16 पद रिक्त हैं। कॉलेज में सेल्फ फाइनेंस से एक लाइब्रेरियन नियुक्त किया हुआ है। लैबोरेटरी स्टाफ के आठ में से मात्र चार पद भरे हैं। कार्यालय स्टाफ में सीनियर असिस्टेंट का एक, एक लिपिक, एक चौकीदार, एक माली और दो सफाई कर्मचारी के पद रिक्त हैं।
छात्र-छात्राओं विनोद कुमार, वर्षा कुमारी, शालू, रीता कुमारी, रीमा कुमारी, सुनीता कुमारी, राहुल कुमार, विक्की कुमार और प्रियंका ने कॉलेज में राजनीति शास्त्र, अंग्रेजी व कॉमर्स प्रवक्ता के साथ नॉन टीचिंग स्टाफ के रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की है। कॉलेज प्रिंसिपल मीना सूद का कहना है कि राजनीति शास्त्र प्रवक्ता के तबादले से समस्या हुई है। इसके अलावा अंग्रेजी व कॉमर्स प्रवक्ता और नॉन टीचिंग स्टाफ के पद रिक्त हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में रिक्त पदों के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें