फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहरे में बाइक की टक्कर से चिकित्सक की टांग टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत पड़ते मैहरे कस्बा में बाइक की टक्कर से एक चिकित्सक की टांग टूट गई। चिकित्सक को घायलावस्था में बड़सर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। बड़सर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्रांम पंचायत बणी के गांव सेरी निवासी डॉ. कर्ण पालमपुर के सरकारी अस्पताल में चमड़ी रोग के विशेषज्ञ हैं। इन दिनों घर आए थे और शनिवार को जब पैदल मैहरे बाजार से होते हुए बस स्टैंड से आगे कुछ ही दूरी पर पहुंचे तो पीछे से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर तीन लोग सवार थे। इस जोरदार टक्कर से चिकित्सक की एक टांग टूट गई और उनके बाजू एवं शरीर के अन्य हिस्सों में काफी चोटें आई हैं। डीएसपी बड़सर धर्म चंद वर्मा का कहना है कि बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। बाइक सवारों को शीघ्र ही हिरासत में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें