हमीरपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को सुबह 11 से 12 बजे तक स्कूली बच्चों से संवाद करेंगे। उप शिक्षा निदेशक उच्चतर सोमदत्त सांख्यान ने कहा कि संवाद में प्रधानमंत्री बच्चों के मन में परीक्षा से संबंधित डर को दूर करने के उपायों के बारे मेें भी बात करेंगे। यह प्रसारण टीवी, ऑल इंडिया रेडियो, एफएम चैनल, डीडी नेशनल, डीडी समाचार, डीडी इंडिया तथा यू-ट्यूब पर प्रसारित किया जाएगा।
उन्होंने जिला के सभी सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने स्कूल के समस्त बच्चों को प्रसारण दिखाएं और सुनाएं। उन्होंने कहा कि इसमें कोई भी बच्चा नहीं छूटना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्य और मुख्याध्यापक इसकी सूचना संबंधित खंड परियोजना अधिकारी को सभी बच्चों के फोटोग्राफ तथा वीडियो कटिंग के साथ भेजेंगे। खंड परियोजना अधिकारी इसका संकलन कर उसी दिन उप शिक्षा निदेशक उच्चतर हमीरपुर के कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करेंगे। जबकि गैर सरकारी स्कूलों के प्रभारी सूचना उनके कार्यालय को उसी दिन भेजना सुनिश्चित करेंगे।