फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने पीलिया रोग के बारे में अलर्ट किया जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग हमीरपुर ने जलजनित पीलिया रोग के बारे में अलर्ट जारी कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सवित्री कटवाल ने लोगों को जलजनित रोग पीलिया से बचने के लिए सावधानी बरतने को कहा है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से लगातार सूखे की स्थिति बनी रहने से पानी की कमी और पानी के दूषित होने से पीलिया के मामले प्रदेश में सामने आए हैं। सवित्री कटवाल ने कहा कि हैपेटाइटस-ए और ई के केस भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हैपेटाइटस वायरस मनुष्य के लीवर को प्रभावित करता है। जो आमतौर पर पीलिया के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन

यह रोग दूषित पानी के पीने तथा दूषित खाना खाने से फैलता है। इस कारण बुखार, उल्टी, भूख की कमी, थकान, कमजोरी, पेट में दर्द, त्वचा और आंखों का रंग पीला पड़ जाता है जिससे की जान भी जा सकती है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि पानी को उबालकर ही प्रयोग करें, आसपास के पानी के स्रोतों को साफ रखें, खुले में शौच न करें, साफ व ताजा खाना ही खाएं। कटवाल ने कहा कि दस्त होने पर अधिक तरल पेय प्रयोग करें तथा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें