फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों को न्योता दे रही बिजली की नंगी तारें

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों को न्योता दे रही बिजली की नंगी तारें
विज्ञापन

हार गांव में जमीन से तीन फीट ऊपर बना है तारों का मक्कड़जाल
लोगों ने बिजली बोर्ड से समस्या के समाधान की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
सलौणी(हमीरपुर)। स्थानीय कस्बा के साथ लगते हार गांव में बिजली की नंगी तारें हादसों को न्योता दे रही हैं। बिजली बोर्ड की लापरवाही स्थानीय लोगों की जान जोखिम में डाल रही है। बिजली बोर्ड ने खंभे के बिल्कुल नीचे से कनेक्शन दिए हुए हैं। जमीन से लगभग तीन फीट की ऊंचाई पर ही तारों का मक्कड़जाल बना हुआ है।
विज्ञापन

सड़क के किनारे रतन चंद के मकान के पास यह खंभा स्थित है। खंभे के नीचे से ही कनेक्शन देने के कारण यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह कई बार बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को इस समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। नंगी तारें स्थानीय लोगों विशेषकर बच्चों के खतरे का कारण बनी हुई है। लोगों ने बिजली बोर्ड के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इस खंभे की तारों को अतिशीघ्र यहां से हटाया जाए। इस संबंध में बिजली मंडल बड़सर के अधिशासी अभियंता सुरेश कुमार पटियाल का कहना है कि मामला अभी उनके ध्यान में लाया गया है। अतिशीघ्र खंभे से तारों को हटवाकर व्यवस्था सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें