फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपडाकघर धनेटा में सर्वर ठप होने से रुके कार्य

विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन
धनेटा(हमीरपुर)। उपडाकघर धनेटा में सर्वर ठप होने से डाक विभाग की सेवाएं तीन दिन से बंद पड़ी हैं। सर्वर न होने के कारण डाकघर का कोई भी कार्य नहीं हो पा रहा है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डाकघर में पैसे जमा करवाने आए एजेंट एवं अन्य कार्यों से आए लोगों को दिनभर अपने कार्य के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। तीन दिन से सर्वर न होने के कारण लोग सुबह से लेकर शाम तक अपने कार्य पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन शाम को मायूस होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों में अर्चना देवी, सोमा देवी, सोनू कुमार, सीमा कुमारी, मीनाक्षी बबीता आदि का कहना है कि आरडी के पैसे जमा करवाने के लिए वे तीन दिन से डाकघर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कनेक्टिविटी न होने के कारण उन्हें शाम को मायूस होकर घर लौटना पड़ रहा है। जिस कारण घर के काम के अलावा अन्य दिनचर्या के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि उपडाकघर के अधीन अन्य कई ब्रांचें भी हैं। जिनका कार्य भी सर्वर ठप होने की वजह से बंद पड़ा है। उन्होंने विभाग से सर्वर को दुरुस्त करने की मांग उठाई है।
इस संबंध में डाकघर के पोस्टमास्टर प्यार चंद का कहना है कि इस बारे उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। विभाग ने सिस्टम तो ठीक करवा दिए हैं, लेकिन सर्वर नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत दूरसंचार विभाग को कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें