हमीरपुर। ग्राम पंचायत बफड़ी के निवासी आईटीबीपी के सैनिक ध्यान चंद की शनिवार रात को बीमारी के कारण मृत्यु हो गई। ध्यान चंद लंबे समय से लीवर की बीमारी से ग्रसित था। पुलिस ने रविवार दोपहर को सैनिक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
बफड़ी निवासी ध्यान चंद (50) आईटीबीपी में अपनी सेवाएं दे रहे थे। लीवर की बीमारी के कारण वह कुछ समय पहले छुट्टी पर घर आ गए। शनिवार रात को उनकी मृत्यु हो गई। रविवार दोपहर बाद सैनिक का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इसके लिए जिला पुलिस के जवान अंतिम संस्कार पर उपस्थित रहे। डीएसपी हमीरपुर रेणू शर्मा का कहना है कि सैनिक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया। रविवार दोपहर बाद सैनिक का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।