फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता में भारती व मानसी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय बड़सर में केंद्रीय छात्र संघ द्वारा झनकार महोत्सव का आयोजन किया गया। शनिवार को रैंप शो, फैंसी ड्रेस, प्रश्नोत्तरी, वाद विवाद, समूहगान व सामूहिक नृत्य आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मीना सूद ने की। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अभय, मीनाक्षी व शालिनी ने प्रथम, सूर्य, रजत व आशीष ने द्वितीय तथा शिवानी, शिखा व शिवानी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। समूह गान में शिखा व सहेलियों ने प्रथम, अंकिता व सहेलियों ने द्वितीय, नोटबंदी पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में भारती व मानसी ने प्रथम, अभिषेक व समानता ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

समूह नृत्य में आंचल व सहेलियों ने रंगाला म्हारो ढोलना... गाने पर नृत्य कर खूब वाहवाही लूटी। साहिल व साथियों ने मूक अभिनय में बेहतर प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। रैंप शो में प्रीति ने प्रथम, गुलशन ने द्वितीय तथा अक्षय ने तृतीय स्थान हासिल किया। फैंसी ड्रेस में आंचल ने प्रथम, अंजलि व अभिषेक ने द्वितीय तथा रेशमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली में आंचल, श्वेता व रितिका अव्वल रहीं। मेहंदी में पूनम ने प्रथम, कृति ने द्वितीय तथा वर्षा ने तृतीय स्थान हासिल किया। कॉलेज के रोवर्स रेंजर्स यूनिट के रोवर्स रजत, साहिल, अमृतपाल, नितिश, राहुल, ज्योति, मोनिका, सुमन, ममता, प्रियंका ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर रोवर्स स्काउट लीडर डॉ. रतन शर्मा, प्रो. अनिल गौतम, प्रो. सतीश सोनी, प्रो. पुष्पेंद्र, डॉ. दिनेश, प्रो. अर्पित, प्रो. मनोज, प्रो. संजय कानूनगो, प्रो. भगवती शर्मा सहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें