फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बस रूट बंद होने से लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। एचआरटीसी की बस का हमीरपुर से जाहू वाया अवाहदेवी, चंबोह रूट बंद होने से इलाका वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी बस रूट बंद होने पर लोगों में निगम के प्रति रोष व्याप्त है। इस रूट पर हमीरपुर निगम की जेएनएनयूआरएम बस दौड़ती थी, लेकिन जब से न्यायालय के आदेशों से इन बसों को चलाने पर रोक लगी है, तब से इस रूट पर कोई भी बस नहीं चलाई गई है।
विज्ञापन

इस रूट पर बस दोपहर 12 बजे हमीरपुर से जाहू वाया अवाहदेवी चलती थी। अवाहदेवी से इसका चलने का समय दोपहर 1:30 बजे का है। इस बस सेवा के बंद होने से यात्रियों को 12:30 बजे से 3:30 बजे तक तीन घंटे बस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। इस बस सेवा से चंबोह, कोट लांगसां, बजड़ौह व बधानी सहित करीब छह पंचायतों के 20 गांवों की जनता को सुविधा मिलती है। रविवार के दिन अवाहदेवी से बस्सी वाया चंबोह सिर्फ एक यही बस चलती थी, अब वह नहीं चल रही है। ग्राम पंचायत चंबोह के उपप्रधान केहर सिंह, प्रधान प्रोमिला देवी, कोट लांगसां के गुरबख्श सिंह, बजड़ौह के उपप्रधान अमर सिंह और बधानी के विनोद कुमार का कहना है कि निगम से कई बार इस रूट को बहाल करने के लिए अपील की, लेकिन निगम ने अभी तक कोई भी बस सेवा शुरू नहीं की है। उधर, आरएम अनूप राणा का कहना है कि निगम की जेएनएनयूआरएम बसों पर रोक लगने के कारण डिपो में बसें कम हैं, लेकिन जल्द ही समस्या हल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें