हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव बस्सी झनियारा में आयोजित जगरूप सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन बुधवार को हुआ। समापन अवसर पर क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में तीन दर्जन टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच झनियारा और बल्ह के बीच हुआ जिसमें झनियारा टीम विजयी रही। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 5100 रुपये और उपविजेता टीम को 3100 रुपये भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायत के उपप्रधान रमेश कुमार, संजय, धर्मेश और विपिन सहित अन्य युवा मौजूद रहे।