फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन होने के बावजूद भी सरकार नादौन में नहीं बना पाई अग्रिशमन केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। जमीन उपलब्ध होने के बावजूद प्रदेश सरकार नादौन में अग्निशमन केंद्र का निर्माण नहीं करवा पाई है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जनवरी 2015 में नादौन के हरमंदिर कस्बा में अग्निशमन केंद्र खोलने की घोषणा की थी, लेकिन उस घोषणा को अभी तक अमलीजामा नहीं पहनाया गया। जिस कारण क्षेत्र के लोग अग्निशमन केंद्र की सुविधा से वंचित हैं। हालांकि वन विभाग ने इस केंद्र को बनाने के लिए छह कनाल भूमि का रकवा भी अग्निशमन विभाग के नाम कर दिया है, बावजूद सरकार केंद्र का शिलान्यास तक नहीं कर पाई है। जिस कारण स्थानीय लोगों में प्रदेश सरकार के प्रति रोष है।
विज्ञापन

लोगों में नीरज, मुकेश, अभिषेक, आशू, गोरख राम, गौरव, संजय, मनोज कुमार, पवन आदि का कहना है कि नादौन क्षेत्र व्यापारिक और क्षेत्रफल की दृष्टि से बड़ा क्षेत्र है। इसके बावजूद क्षेत्र के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। अग्निशमन केंद्र की घोषण के करीब पौने तीन वर्षों बाद भी उपमंडल में अग्निशमन केंद्र नहीं बन पाया है। आगजनी की घटना के समय जिला मुख्यालय से दमकल वाहन आता है। जिसे नादौन पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लगता है। जब तक वाहन नादौन में पहुंचता है तक तक सब जलकर राख हो जाता है। लोगों की मांग पर प्रदेश मुख्यमंत्री ने सिर्फ घोषणा की है, लेकिन अग्निशमन केंद्र के निर्माण के लिए शिलान्यास तक नहीं किया है। जिस कारण स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर रोष व्यक्त किया है। लोगों ने प्रदेश सरकार से उपमंडल मे अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग उठाई है।

विभागीय औपचारिकताओं में हुई देरी : सुक्खू
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नादौन सुखविंद्र सिंह का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा ही नादौन में अग्निशमन केंद्र खोलने का फैसला लिया गया है, लेकिन विभागीय औपचारिकताओं में देरी के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। चुनावों के बाद सरकार बनते ही अग्निशमन केंद्र का निर्माण करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार ने झूठे वायदे किए : अग्निहोत्री
विधायक विजय अग्निहोत्री का कहना है कि कांग्रेस सरकार की कार्य करने की क्षमता खत्म हो गई है। सरकार सिर्फ झूठे वायदे ही करती है। अग्निशमन केंद्र नादौन की मूलभूत आवश्यकता है। इसके खुलने से नादौन की जनता को फायदा होना है, लेकिन कांग्रेस पार्टी की सरकार जनता के फायदों को ध्यान में नहीं रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें