फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के भरे जाएंगे 11 पद

Wed, 04 Nov 2026 02:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बाल विकास परियोजना टौणी देवी के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 11 पद भरे जाएंगे। पात्र महिलाओं से आवश्यक दस्तावेजों सहित 23 नवंबर तक बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय टौणी देवी में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

सीडीपीओ संतोष कौंडल ने बताया कि ग्राम पंचायत टपरे के आंगनबाड़ी केंद्र गब्बा और ग्राम पंचायत भटेड़ के आंगनबाड़ी केंद्र बंदरोह में कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाएगा।
वहीं, सहायिका के पद कंजयाण पंचायत के ढो-1, चंबोह पंचायत के चंबोह-2, ऊहल पंचायत के ऊहल, कक्कड़ पंचायत के कक्कड़, स्वाहल पंचायत के उसली, कोट लांगसा पंचायत के करियाली, गवारडू पंचायत के गवारडू-1, कक्कड़ पंचायत के कक्कड़ नुघाल और नगर निगम हमीरपुर के वार्ड-13 बरोहा के आंगनबाड़ी केंद्र बोहणी-2 में भरे जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए पहले भी आवेदन आमंत्रित किए गए थे, लेकिन अब अधिकतम आय सीमा 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दी गई है। पहले आवेदन कर चुकी महिलाओं को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
हालांकि, जिन महिलाओं ने पहले अधूरे आवेदन या दस्तावेज जमा करवाए थे, वे दोबारा आवेदन कर सकती हैं। सीडीपीओ ने स्पष्ट किया कि पहले इन पदों के साथ एनआईटी के निकटवर्ती आंगनबाड़ी केंद्र ब्राह्मणी में क्रैच सहायिका के पद के लिए भी आवेदन मांगे गए थे, लेकिन फिलहाल इस पद के लिए आवेदन आमंत्रित नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी 11 पदों के लिए साक्षात्कार तीन दिसंबर को सुबह 10 बजे सीडीपीओ कार्यालय टौणी देवी में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें