फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड एंटीजन टेस्ट में 11 और लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला में बुधवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि बुधवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 147 सैंपल लिए गए, जिनमें से 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में मंडी जिले के गांव ढगवानी के तीन लोग 55 वर्षीय महिला, 64 वर्षीय व्यक्ति और 40 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। टौणी देवी तहसील के गांव ककड़ियार के चार लोग 35 वर्षीय व्यक्ति, 37 वर्षीय महिला, 63 वर्षीय व्यक्ति और 31 वर्षीय व्यक्ति, हमीरपुर के वार्ड नंबर 2 के 69 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, सुजानपुर की 39 वर्षीय महिला, गलोड़ के गांव अमरोह के 80 वर्षीय बुजुर्ग और रोपड़ी क्षेत्र के गांव अंबोहा के एक व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

Coronavirus economic impact concept image- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें