फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चिट्टा तस्करी के आरोपी बौंटा पर 11 और बोटी पर छह मामले दर्ज, क्राइम कुंडली तैयार

Mon, 02 Jun 2025 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में चिट्टा तस्करी की रीढ़ माने जाने वाले नामी आरोपियों की क्राइम कुंडली हमीरपुर पुलिस ने तैयार कर ली है। ऐसे कई आरोपी हैं, जो कि एक नहीं, बल्कि कई बार चिट्टा तस्करी के मामलों में संलिप्त पाए गए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में यह चिट्टा तस्करी की सप्लाई चेन की मुख्य कड़ी है। बार-बार कोर्ट से जमानत पर रिहा हो रहे चिट्टा तस्करों के गिरेबां पर पुलिस ने पक्के हाथों से पकड़ बनाने की योजना तैयार की है। यही वजह है कि 11 मामलों में आरोपी संजय कुमार उर्फ बौंटा अब भोरंज थाना के बाद हमीरपुर पुलिस थाना टीम की कस्टडी में है। प्रतापनगर के मामले में बौंटा को पुलिस ने धरा है। जिले में चिट्टा तस्करी पर चोट के सार्थक नतीजे अब दिखने लगे हैं। पुलिस अब कड़ी दर कड़ी हर मामले को एक दूसरे से जोड़कर जांच में जुटी है, ताकि आरोपी आसानी से अब तस्करी के धंधे को न फैला सकें।
जिलेभर में बौंटा और बोटी सहित कई आरोपियों की पुलिस ने सूची तैयार कर ली है। आरोपी पंकज उर्फ बोटी के खिलाफ एनडीपीएस सहित अन्य छह केस दर्ज हैं, जबकि बौंटा तो कई मामलों में जेल भी काट चुका है। उसके खिलाफ अन्य जिलों में भी मामले दर्ज हैं। इन आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने, सड़क हादसों समेत कई मामले दर्ज हैं। वहीं, जमानत लेकर रिहा होने वाले यह आरोपी दोबारा तस्करी के धंधे में सक्रिय हो रहे हैं। ऐसे में नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए पुलिस ने योजना तैयार की है।
विज्ञापन

इस कड़ी में भोरंज पुलिस से सदर हमीरपुर थाना पुलिस ने आरोपियों को कस्टडी में लिया है, जो कि प्रतापनगर में 25 ग्राम चिट्टा और नशीले कैप्सूल बरामदगी की एफआईआर में संलिप्त पाए गए हैं। एक नहीं बल्कि छह आरोपी ऐसे हैं, जो कि इससे पहले भी तस्करी में संलिप्त रहे हें। इन आरोपियों की संपतियों का ब्योरा भी तैयार किया जा रहा है।
खास बात यह है कि यह आरोपी एक-दूसरे से जुड़े हुए है। मुख्य आरोपी फिरोजपुर निवासी बलजिंद्र से इन सभी के तार जुड़े है। बलजिंद्र बल्क में इन आरोपियों तक नशे की खेप पहुंचा रहा था, जबकि यह जिले में इस जहर को रिटेल में बेच रहे थे।

25 अप्रैल को बरामद हुआ था चिट्टा
प्रतापनगर में 25 अप्रैल को आरोपी अभिनव से चिट्टा बरामद हुआ था। इस मामले में पंजाब निवासी बलजिंद्र और गुरप्रीत को पुलिस ने धरा। इसके बाद इन आरोपियों के बैंक खातों को खंगालकर पुलिस ने बौंटा, बोटी सहित कई नामी आरोपियों को धरा है। इन सभी के लाखों रुपये के बैकिंग लेन-देन पाए गए है। यह आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें