फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

105 साल की उम्र में भी भगवान ने वोट डालने का मौका दिया : प्रेमी देवी

विज्ञापन
ग्राम पंचायत कलौहण की 105 वर्ष की प्रेमी देवी मतदान करने पहुंची। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बड़सर/गलोड़ (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत कलौहन के कोठी वार्ड में मतदान के लिए 105 साल की वृद्ध महिला प्रेमी देवी वोट डालने के लिए पहुंचीं। बूथ तक पहुंची महिला ने कहा कि उसके लिए यह सौभाग्य की बात है कि 105 साल की उम्र में भी उसे वोट डालने का भगवान ने मौका दिया। वहीं, विकास खंड बिझड़ी की पंचायत घंगोट कलां में 90 वर्षीय वृद्धा वंशी देवी, घंगोट कलां पंचायत में एक अपंग व्यक्ति श्रवण सिंह ने भी अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन

तहसील गलोड़ में पंचायत चुनाव को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। लहड़ा पंचायत में 86 वर्षीय प्रकाशो देवी ने लहड़ा में व्हील चेयर पर आकर मतदान किया। जबकि, नुखेल वार्ड से 85 वर्षीय संध्या देवी लाठियों के सहारे मतदान केंद्र लहड़ा में पहुंच कर वोट डाला। मतदान से पूर्व थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजेशन की गई। वहीं, 105 वर्षीय मलू राम और उनकी पत्नी पानो देवी (92) ने ग्राम पंचायत बटराण में मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें