फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 105 और संक्रमित, दो की मौत

विज्ञापन
कोरोना के मामले बढ़ने के बावजूद हमीरपुर बाजार में उमड़ी भीड़। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
भोरंज/नादौन(हमीरपुर)। जिले में सोमवार को कोरोना के 105 और संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 69 मामले रैपिड एंटीजन टेस्ट में जबकि 36 आरटीपीसीआर में पॉजिटिव आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि सोमवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए 330 नमूने लिए गए थे। इनमें से 69 संक्रमित पाए गए हैं। 17 अप्रैल को आरटीपीसीआर टेस्ट को भेजे गए नमूनों में से 34 और 19 अप्रैल को भेजे गए नमूनों में से दो सैंपल पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन

वहीं, भोरंज कस्बा के 82 वर्षीय वृद्ध की कोरोना से मौत हो गई है। वृद्ध के परिवार में दो लोग पिछले दिन से कोरोना संक्रमित पाए गए थे। सोमवार सुबह ही वृद्ध की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। वृद्ध का कोविड टेस्ट लिया गया। इसमें वह पॉजिटिव पाया गया। वृद्ध को कोरोना पॉजिटिव होने पर कोविड केयर अस्पताल हमीरपुर शिफ्ट किया जा रहा था। लेकिन तब तक व्यक्ति को मौत हो गई। उधर, बीएमओ भोरंज ललित कालिया ने बताया कि कोरोना के कारण भोरंज में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है। बुजुर्ग व्यक्ति पहले ही बीमार था और परिवार में कुछ सदस्य पॉजिटिव भी आए हैं। उधर, उपमंडल नादौन के रैल क्षेत्र में एक महिला का कोरोना संक्रमण के कारण देहांत हो गया। यह महिला टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी। पंचायत प्रधान रीनू बाला ने बताया कि 45 वर्षीय सुमन कुमारी पत्नी वीरेंद्र कुमार 14 अप्रैल को तबीयत खराब होने के कारण नादौन अस्पताल में उपचार के लिए आई थी। जहां, उसका करोना टेस्ट हुआ। जिसमें सुमन कुुमारी पॉजिटिव पाई गई। उसके बाद इनको होम आइसोलेशन रैल में रहने को कहा गया। लेकिन 15 अप्रैल को उनकी तबीयत खराब होने के कारण हमीरपुर ले जाया गया। जहां से उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां सोमवार को दोपहर एक बजे महिला की मौत हो गई। शव का गांव में कोविड नियमों के तहत अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक अपने पीछे एक बेटा एक बेटी छोड़ गई है। जबकि उसका पति दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें