फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीठा के बीज खाने से तीन बच्चों की बिगड़ी तबीयत

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के साथ लगते ज्वालामुखी थाना क्षेत्र के खेहड़ा गांव में दो सगे भाइयों सहित तीन बच्चों ने खेल-खेल में रीठे के बीज खा लिए। इसके बाद इनकी तबीयत बिगड़ गई । बच्चों को बेसुध हालत में नादौन अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद इनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पांच वर्षीय दक्ष एवं शशि पुत्र चरण दास और अविनाश पुत्र शशि के परिजनों ने कहा कि तीनों बच्चे घर के पास खेतों में खेल रहे थे।
विज्ञापन

इसी स्थल पर रीठे के पौधे लगे हुए हैं। इनके नीचे सूखे रीठे गिरे पड़े थे। यह बच्चे खेल-खेल में इन रीठों को तोड़ कर इनके अंदर के बीज खाते रहे। परिजनों को इस बात का पता तब चला जब घर पहुंचते ही इन बच्चों को उल्टियां और दस्त आने लगे और धीरे-धीरे तीनों बच्चे बेसुध हो गए। तबीयत बिगड़ते देख परिजन उन्हें शाम को नादौन अस्पताल ले आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद इनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इन्हें हमीरपुर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में डा. हितेश ने कहा कि बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें