हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर से संबंध रखने वाले गुरदीप दुबे को डॉ. भीम राव आंबेडकर नेशनल अवार्ड से नवाजा गया है। गुरदीप दुबे पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र से जुड़कर हर वर्ग की सेवा करते आ रहे हैं।
पिछड़े और अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए विशेष कार्य भी किए हैं। हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर पांच से संबंध रखने वाले दुबे सर्वहित सुधार सभा हमीरपुर के सह सचिव, सुप्रभात हेल्थ क्लब हमीरपुर के प्रवक्ता और सीनियर सिटीजन काउंसिल हमीरपुर के सदस्य भी रह चुके हैं। वर्तमान में वह भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री हैं। भारतीय दलित साहित्यिक अकादमी नई दिल्ली की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर एसपी सुमनाक्षर की ओर से यह अवार्ड दिया गया है। जिसमें पूरे भारत वर्ष के सभी राज्यों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।