फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलर्जी और संक्रमण की चपेट में हमीरपुर के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
एलर्जी और संक्रमण की चपेट में हमीरपुर के लोग
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की चर्मरोग ओपीडी में रोजाना पहुंच रहे 150 से 200 मरीज
उड़ती धूल और कोहरे से एजर्ली की चपेट में आ रहे लोग
चिकित्सकों ने लोगों से की सावधानी बरतने और डॉक्टर को दिखाने की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। सर्दियों के मौसम में जिले के लोग एलर्जी और संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की त्वचा रोग ओपीडी में चमड़ी रोगों की शिकायत लेकर रोजाना 150 से दो सौ मरीज पहुंच रहे हैं।
सर्दियों के मौसम में शुष्कता होने के कारण चमड़ी शुष्क हो जाती है। इससे शरीर में खुजली होती है। सर्दियों में लोग एक ही वस्त्र दो या तीन दिन तक पहने रखते हैं। इससे संक्रमण होने का ज्यादा खतरा बना रहता है। चिकित्सकों ने सर्दियों के मौसम में सावधानी बरतने और डॉक्टर को दिखाने की अपील की है।
विज्ञापन

सर्दियों में त्वचा के शुष्क होने पर चिकित्सकों को दिखाना चाहिए। त्वचा रोगों की स्थिति में एक दूसरे की चीजें प्रयोग नहीं करनी चाहिए। चिकित्सकों ने शारीरिक अंगों की भी सफाई रखने की अपील की है। सर्दियों में त्वचा रूखी हो जाती है। इससे व्यक्ति के हाथ, पांव, मुंह प होंठ फटने लगते हैं।
विज्ञापन

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज का कहना है कि अधिकतर मरीज त्वचा रोगों के मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। इनका उपचार किया जा रहा है व उन्हें सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रोजाना 150 से दो सौ मरीज त्वचा रोगों के पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें