नादौन (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल नादौन में चल रही जिलास्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दौरान मंगलवार को कई स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य विजय चौधरी ने बताया कि छात्राओं की एकांकी प्रतियोगिता में द मेग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर प्रथम और सुपर मेग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में रावमापा बाल नादौन प्रथम और सुपर मेग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर द्वितीय स्थान पर रहा।
छात्राओं की सुगम संगीत प्रतियोगिता में रावमापा कन्या नादौन ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि छात्र वर्ग में रावमापा डिडवीं टिक्कर प्रथम तथा रावमापा टिप्पर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय संगीत में रावमापा कन्या नादौन की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि छात्र वर्ग में रावमापा स्कूल बड़ा ने प्रथम और डिडवीं टिक्कर स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर एडीपीईओ राजेंद्र शर्मा, सुरेश ठाकुर, रिपन परमार, अविनाश चंद, मदन बन्याल, सुरेश चौधरी, राजीव भारती, रेणु डोगरा, शालू बस्सी, नीलम, मुकेश, अभय, अमन, मनोज और नरेंद्र सहित अन्य उपस्थित रहे। 21 नवंबर को प्रतियोगिता का समापन होगा और विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।