फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मापतोल विभाग ने 106 चालान कर वसूले 4.92 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मापतौल विभाग हमीरपुर ने मुनाफाखोरी के 106 चालान कर जिले के व्यापारियों से 4.92 लाख जुर्माना वसूला है। त्योहारी सीजन में विभाग ने मुनाफाखोरी पर शिकंजा कसने के लिए यह कार्रवाई की है। विभाग के वृत्त-1 और 2 ने करीब 400 दुकानों का निरीक्षण कर मुनाफाखोरी पर 106 चालान किए हैं। विभाग के निरीक्षक बीसी आर्य और नसीब ठाकुर ने जिलाभर में निरीक्षण कर इन दुकानदारों के चालान किए और उन्हें मुनाफाखोरी न करने की हिदायत दी। निरीक्षकों ने एमआरपी अंकित न होने, तिथि एक्सपायर होने, मूल्य से अधिक दाम पर वस्तुएं बेचने, मापतौल यंत्रों का सत्यापन न होने और कम तोलने के चलते ये सभी चालान किए हैं। विभाग के निरीक्षकों ने इन दुकानदारों को मुनाफाखोरी और मिलावट न करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

वहीं विभाग ने मापतौल यंत्रों के सत्यापन से भी 1.17 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त किया है। त्योहारी सीजन में मुनाफाखोरी की अधिकता रहती है। इसके लिए विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग के निरीक्षक रोजाना बाजारों का निरीक्षण कर मुनाफाखोरी पर चालान काट रहे हैं। निरीक्षक बीसी आर्य और नसीब ठाकुर का कहना है कि मुनाफाखोरी के 106 चालान काटकर 4.92 लाख रुपये जुर्माना वसूला है। इसके साथ ही दुकानदारों को मुनाफाखोरी न करने की चेतावनी दी गई है। इसके लिए वह रोजाना दुकानों का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें