हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर में बुधवार को बैंड-1 (नर्सरी से यूकेजी) का वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि और स्कूल प्रबंधक कमेटी ने द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। विद्यालय के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्यातिथि, विद्यालय के चेयरमैन प्रो. आरसी लखनपाल, वाइस चेयरमैन चंद्रप्रभा लखनपाल, अकादमिक प्रधानाचार्य डा. हिमांशु शर्मा, विद्यालय के निदेशक पंकज लखनपाल, नैना लखनपाल, विनीता गुप्ता आदि ने बैंड-1 के लगभग 150 छात्रों को अलग-अलग क्रियाकलापों में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसमें बच्चों ने पापा मेरे पापा, पापा कहते हैं, गणेश वंदना, एक जंगल की है यह कहानी आदि प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। मुख्यातिथि ने कहा कि विद्यालय में चल रहा सेवा कार्यक्रम अपने आप में एक सराहनीय कदम है। इसकी हम सभी को भी वर्तमान में आवश्यकता है। कार्यक्रम में नीता सिंह, रेखा ठाकुर, मीनू सहगल, अंजली, मधु, प्रियंका, रोहित, विनोद, मुनीष, विपिन, अशोक आदि शिक्षक मौजूद रहे।