फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिडवीं गांव में आवारा सांड को किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर के डिडवीं गांव में लावारिस सांड़ ने प्रवासी पर हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी करने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आ गए हैं। वन विभाग और पशुपालन विभाग से आई टीमों के संयुक्त प्रयत्नों से सांड़ को काबू कर लिया है। उसे काबू करने के बाद नकेल डालकर पेड़ से रस्सी से बांध दिया गया है। लेकिन, अब बंधे हुए इस सांड़ से दोनों विभाग पीछे हट रहे हैं।
विज्ञापन

दोनों ही विभागों ने आगे की कार्रवाई के लिए अपना पल्लू झाड़ दिया है। इस संबंध में वन विभाग हमीरपुर की डीएफओ प्रीति भंडारी ने कहा कि सांड़ को काबू करने के लिए टीम भेजी गई। इससे अधिक उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। क्योंकि उनके कार्य क्षेत्र में जंगली जानवर ही आते हैं। वहीं इस संबंध में पशुपालन विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक डा. सुशील शर्मा ने कहा कि उनकी जिम्मेवारी सांड़ को पकड़ने तक ही सीमित है। स्थानीय पंचायत के प्रधान सुरजीत सिंह ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें