फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी क्लब ने पेनेल्टी सूट आउट में 2-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसपी बंसल ने हमीरपुर खेल मैदान में आयोजित हमीर हॉकी कप के समापन समारोह पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। खिलाड़ियों और युवाओं को संबोधित करते हुए प्रो. बंसल ने कहा कि युवा पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान लगा पाते हैं, जब वे पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्यातिथि का प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचने पर खिलाड़ियों और युवाओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। समापन समारोह पर विशेष तौर पर उपस्थित रहे पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री और मुख्यातिथि को भी आयोजकों ने शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आयोजकों विनोद कुमार, मुन्ना वर्मा, नीरज शर्मा, राजकुमार, राजीव शर्मा, शम्मी शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता मेें मंडी, कांगड़ा, सुजानपुर सीनियर, सुजानपुर जूनियर, आर्मी क्लब हमीरपुर और हमीरपुर महाविद्यालय की टीमों ने भाग लिया। आर्मी क्लब हमीरपुर ने हमीरपुर महाविद्यालय की टीम को पेनल्टी शूट आउट में 2-0 से हराकर हमीर हॉकी कप अपने नाम किया। मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को नकद राशि एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डा. कुलभूषण चंदेल, सुनील शर्मा, कुशल शर्मा, प्रदीप ठाकुर, नरेश राणा, प्रियांश, काका आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें