हमीरपुर। राज्यस्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का आयोजन 10 से 12 अक्तूबर तक चंबा में किया गया। जिसमें हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर की दसवीं कक्षा की छात्रा शैवी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राज्यभर में द्वितीय स्थान हासिल किया। छात्रा को स्मृति चिह्न के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जमा दो के रिजुल और कक्षा आठवीं के अदम्य ने एक्टिविटी कॉर्नर में भाग लेकर स्मृति चिह्न तथा प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। छात्रों के सम्मान के लिए मंगलवार को विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय निदेशक इंजीनियर पंकज लखनपाल ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। विद्यालय निदेशक प्रो. आरसी लखनपाल, प्रधानाचार्य नैना लखनपाल और प्रधानाचार्य अकादमिक डॉॅ. हिमांशु शर्मा ने इस अवसर पर विजेता छात्र और प्रतिभागियों एवं संबंधित अध्यापकों को बधाई दी।